फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Protest against Adi Kailash and Om Parvat Yatra by helicopter

Pithoragarh News: हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा का विरोध

Sat, 23 Dec 2023 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 23 Dec 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Protest against Adi Kailash and Om Parvat Yatra by helicopter
धारचूला में व्यास ऋषि मेला समिति के पदाधिकारी एसडीएम को ज्ञापन देते हुए। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। रं समुदाय के लोगों ने हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा कराने का विरोध किया है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल विकास निगम एमआई 17 हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा कराने की तैयारी कर रहा है जिसका विरोध किया गया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को व्यास ऋषि मेला समिति के अध्यक्ष मदन नबियाल के नेतृत्व में ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि केएमवीएन के हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा कराने का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति के महासचिव राजेंद्र नबियाल ने कहा कि चीन सीमा तक सड़क पहुंचने के बाद 80 से अधिक स्थानीय ग्रामीणों ने बैंक से ऋण लेकर होम स्टे बनाए हैं और वाहन खरीदे हैं। ऐसे में हेलीकॉप्टर से दो दिन में यात्रा होने पर स्थानीय लोगों का रोजगार और उच्च हिमालय क्षेत्र का पर्यावरण प्रभावित होगा। उन्होंने सरकार से इस प्रस्ताव को रद्द करने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक नबियाल, कृष्णा गर्ब्याल, दीपक रोंकली, दीपक दरियाल, रितेश गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed