{"_id":"60a00ffe8ebc3e8dbd7bbe18","slug":"propaosal-to-establish-covid-hospital-pithoragarh-news-hld4244737168","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला में सेना ने की 50 बेड का कोविड अस्पताल बनाने की पेशकश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला में सेना ने की 50 बेड का कोविड अस्पताल बनाने की पेशकश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत धारचूला में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार के बीच कुमाऊं स्काउट ने केंद्रीय विद्यालय निगालपानी में 50 बेड का कोविड अस्पताल बनाने की पेशकश की। इसको लेकर एसडीएम और सेना के अधिकारियों के साथ बैठक हुई।
शनिवार को हुई बैठक में कुमाऊं स्काउट के सीओ कर्नल प्रदीप सिंह ने बताया कि देश में हर विपदा के समय सेना ने सीमाओं के साथ ही देश के नागरिकों को बचाने का कार्य हमेशा किया है। सीमांत वासियों को कोरोना काल में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए अस्पताल बनाया जाएगा। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि सेना अस्पताल बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।
बैठक में सेना की ओर से उपलब्ध होने वाली सामग्री और प्रशासन की तरफ से जो सेना उम्मीद कर रही है उन सामग्रियों को जुटाने के लिए उच्चाधिकारियों को आज पत्र भेजा गया है। अस्पताल बनने से सीमांतवासियों को लाभ मिलेगा। वहां डॉ. शिल्पा रानी, सीएचसी प्रभारी डॉ. एमके जायसवाल, एनएचपीसी के डॉ. नवीन कुमार, एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट बाके बिहारी, निरीक्षक मान सिंह, आईटीबीपी विजय पाल सिंह ,डिगर सिंह, कोतवाल प्रभात कुमार मौजूद रहे।