फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Programs organized under Meri Mati Mera Desh

Pithoragarh News: मेरी माटी मेरा देश के तहत हुए कार्यक्रम

Mon, 14 Aug 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 14 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Programs organized under Meri Mati Mera Desh
पिथौरागढ़ में तिरंगा रैली निकालते स्कूली बच्चे। संवाद
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग। पिथौरागढ़ में मेरा माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यह हम सभी के लिए ऐतिहासिक है। कई लोगों ने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया। इस दौरान मानस एकेडमी, दयानंद इंटर कॉलेज, स्प्रिंग डेल, सिटी पब्लिक स्कूल, पीएनएफ, स्टेफर्ड, मल्लिकार्जुन स्कूल आदि के बच्चों ने नगर के मुख्य स्थानों तक तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम में स्कूल एसोसिएशन के सचिव प्रकाश पांडे, उपाध्यक्ष रुद्राक्ष जोशी, कोषाध्यक्ष हर्षित जोशी, इंस्पेक्टर चंचल शर्मा, एसएसआई मदन बिष्ट, एसआई डीएस बिष्ट, बसंत पंत, प्रियंका मौनी आदि मौजूद रहे। बेड़ीनाग में पालिकाध्यक्ष हेम पंत के नेतृत्व में सात वार्ड से मिट्टी कलश में एकत्र कर गाजेबाजे के साथ रैली निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला को कलश सौंपा गया।

------------------
शहीद सैनिक पृथ्वीराज सत्याल को किया याद
थल (पिथौरागढ़)। सत्याल गांव के प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 1988 में राजौरी सेक्टर में शहीद हुए गांव के छह कुमाऊं के सैनिक पृथ्वीराज सिंह सत्याल का सम्मान पट लगाया गया। झंडारोहण के बाद मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष योगेश कुमार और पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गोविंद भट्ट ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। शहीद सैनिक की पत्नी पुष्पा देवी को प्रधान रश्मि सत्याल ने शॉल ओढ़ाकर कर सम्मानित किया। इस मौके पर शहीद के भाई गोविंद सत्याल, बलवंत सत्याल, पुत्र सुनील सत्याल, पूर्व सैनिक नंदन सिंह सत्याल, जीत बहादुर, हरक सिंह, कुंदन सिंह, हीरा सिंह, हीरा सिंह सत्याल, कैप्टन गिरीश चंद्र भट्ट, कै. दुर्गा सिंह खर्कवाल, सूबेदार भानी चंद को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। यहां वीपीडीओ रविमोहन पोखरिया, वीडीओ नरेंद्र कुमार, मनोहर सत्याल, गोकुल सिंह धर्मशक्तू, ऋतुराज सत्याल, चंदन सत्याल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जीवंती जंगपांगी, उप प्रधान हीरा देवी जंगपांगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed