फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Programe in Dharchula Mahotsava

धारचूला महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Programe in Dharchula Mahotsava
धारचूला महोत्सव में ग्राम पंचायत गर्ब्यांग की टीम प्रस्तुति देते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। नगर पालिका परिषद की ओर से एक दिनी धारचूला महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन

पूर्व सीएम हरीश रावत हरदा और विधायक हरीश धामी, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि किया। पूर्व सीएम हरदा ने कहा कि यहां की संस्कृति ने अपना मूल स्वरूप बचाकर रखा है। यहां की पारंपरिक वेशभूषा अनायास ही संस्कृति की ओर आकर्षित करती है।
विधायक धामी ने कहा कि धारचूला महोत्सव को अगले साल से और बेहतर किया जाएगा। सब मिलकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएंगे। पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने कहा कि कोविड 19 महामारी के चलते सांकेतिक महोत्सव का आयोजन किया गया है। पालिका ने दो गज दूरी मास्क है जरूरी को ध्यान में रखते हुए मास्क और सैनिटाइजर भी बांटे। जीजीआईसी धारचूला की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, जीआईसी की छात्राओं और महिला मंगल दल गर्ब्यांग ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। महोत्सव में जायका ग्रुप ने स्थानीय व्यंजन बनाकर लोगों को परोसे। प्रभारी ब्लॉक समन्वयक शंकर दत्त भट्ट, करन थापा ने संचालन किया। इस दौरान कृष्णा गर्ब्याल, भूपेंद्र थापा, गुमान सिंह बिष्ट, महिराज सिंह गर्ब्याल, नेत्र सिंह सिंह कुंवर, होशियार खैर, रुकुम सिंह बिष्ट, नारायण सिंह दरियाल आदि रहे।
विज्ञापन

लोक संस्कृति के रंग में रंगे लोग
धारचूला (पिथौरागढ़)। महोत्सव में लोग लोक संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए। जीजीआईसी, अनुवाल समुदाय, जीआईसी कालिका, विवेकानंद इंटर कॉलेज, महाविद्यालय बलुवाकोट, रं संस्था, नेपाल डूंगरी के कलाकारों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां बहादुर कन्याल भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed