फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Problems with Priority Diagnosis

प्राथमिकता से हो समस्याओं का निदान

Fri, 29 Mar 2019 12:08 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 29 Mar 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Problems with Priority Diagnosis
पिथौरागढ़ के तिलढुकरी में चाय पर चर्चा करते लोग। - फोटो : AMAR UJALA
 लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है चर्चाएं भी तेज होने लगी हैं। पिथौरागढ़ के तिलढुकरी में बोरा टी स्टाल में लोगों की चर्चा का विषय शिक्षा, रोजगार और पलायन रहा। लोगों ने कहा कि सियासी दलों को ज्वलंत समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना चाहिए। 
विज्ञापन



चर्चा में शामिल लोगों ने कहा कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर सभी का अधिकार है। अधिकांश स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। आज बेरोजगारी की समस्या तेजी से बढ़ रही है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के संसाधन नहीं होने से शिक्षित युवा वर्ग शहरों की ओर पलायन कर रहा है। लगातार हो रहे पलायन से गांव खाली हो रहे हैं। पलायन रोकने के लिए अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा और रोजगार जैसी जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए। शहर में लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा है। अच्छी सड़कें, वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा पर भी ध्यान देने की जरूरत है। वहां मनोज बोरा, हरीश पाठक, जावेद खान, प्रेम सिंह दिगारी, संजय चंद, पूजा, रोहित शामिल रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed