फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Problem heard

सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने सुनी समस्या

Tue, 12 Jan 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Tue, 12 Jan 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री संतोष गौरव ने
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुना, उनका समाधान करने का आश्वासन दिया। उनके सामने पालिका सभासदों और अन्य लोगों ने भी समस्याएं उठाई।
पालिका सभासद भुवन जोशी, विक्रम वाल्मीकि, चंद्रकला खन्ना, सुरेश चंद्र, कांग्रेस नेता नितिन महर, महेश मखौलिया ने गौरव को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि पिथौरागढ़ पालिका को ए श्रेणी का दर्जा प्राप्त होने के बाद भी यहां सफाई कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ी है। 70000 आबादी वाले शहर में मानकों के अनुसार सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के साथ ही वर्षों से कार्यरत दैनिक, संविदा कर्मियों को नियमित कराने, सफाई कर्मचारियों को प्त्येक छह माह बाद स्वास्थ्य परीक्षण कराने, उनको आधुनिक उपकरण दिलाने, भूमिगत कूड़ादानों के निर्माण के लिए धन दिलाने की मांग उठाई। आयोग उपाध्यक्ष ने इन समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोग तत्परता से काम कर रहा है। जल्द ही इसका फायदा धरातल पर दिखाई देगा।

इधर, स्वच्छकार कर्मचारी संघ की ओर से उपाध्यक्ष को सौंपे गए ज्ञापन में संविदा में काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन भुगतान करने, आवास सुविधा देने, मानक के अनुसार सफाई कर्मचारी भर्ती करने, शैक्षिक योग्यता के अनुसार प्रमोशन देने, स्थानीय बेरोजगारों को वरीयता के अनुसार काम में रखने की बात कही गई। संगठन के राजेश, दर्शनलाल, कल्लू राम, मनोज, राजू, अजय, रामपाल आदि ने यह ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed