{"_id":"64359d2962eaae6517068126","slug":"primary-school-student-number-increased-education-pithoragarh-news-c-8-1-109579-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बंद होने की दहलीज पर पहुंचे स्कूल को बना दिया नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बंद होने की दहलीज पर पहुंचे स्कूल को बना दिया नंबर वन
Tue, 11 Apr 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। छात्र संख्या में कमी के कारण बंद होने की दहलीज पर पहुंच चुके प्राथमिक स्कूल को प्रधानाध्यापक के प्रयास ने नंबर वन बना दिया। जिस स्कूल में वर्ष 2016 में महज 13 बच्चे रह गए थे वह स्कूल न केवल आज आदर्श स्कूल बन गया है बल्कि स्कूल में छात्रों की संख्या 260 पहुंच गई है। यह ऐसा सरकारी प्राथमिक स्कूल है जिसमें नर्सरी और केजी की कक्षाएं भी चलती हैं।
पिथौरागढ़ के आदर्श प्राथमिक विद्यालय गुरना में वर्ष 2015-16 में मात्र 13 बच्चे पढ़ते थे। छात्र संख्या 10 से कम होने पर स्कूल के बंद होने की आशंका थी। प्राथमिक पाठशाला डुबकिया से स्थानांतरित होकर आए प्रधानाध्यापक सुभाष जोशी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर प्रयास किए। पहले ही सत्र 2016-17 में छात्र संख्या 13 से बढ़कर 128 पहुंच गई। प्रधानाध्यापक के प्रयास को देखकर तत्कालीन उप शिक्षा अधिकारी गणेश सिंह ज्याला ने भी अपने दो बच्चों को निजी स्कूल से निकालकर इसी विद्यालय में प्रवेश दिला दिया।
इससे स्कूल और शिक्षकों को और अधिक बल मिला। प्रधानाध्यापक जोशी के प्रयास से सत्र 2022-23 में स्कूल में छात्र संख्या 228 पहुंच गई। इनमें एक से पांच तक 164 जबकि नर्सरी में 64 बच्चे थे। इस बार विद्यालय में छात्र संख्या 260 पहुंच गई है। इनमें 180 बच्चे कक्षा एक से पांचवीं तक के जबकि 80 बच्चे नर्सरी में हैं। विद्यालय में अब तक कक्षा एक में 40 प्रवेश, कक्षा दो में दो, तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा में एक-एक प्रवेश हुआ है। नर्सरी में 32 बच्चों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
इस सत्र से तीन स्कूल बसें होंगी संचालित
पिथौरागढ़। आदर्श विद्यालय गुरना के लिए निजी स्कूलों की तरह ही बसें भी संचालित होती हैं। इस विद्यालय में दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से ही नहीं बल्कि नगर से भी 12 बच्चे पढ़ने जाते हैं। अब तक दो बसों का संचालन होता था। इस सत्र से एक और बस चलाई जाएगी। संवाद
स्मार्ट कक्षा में बैठकर पढ़ते हैं बच्चे
पिथौरागढ़। स्कूल के बच्चे स्मार्ट कक्षाओं में बैठकर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करते हैं। विद्यालय में प्रधानाध्यापक सुभाष जोशी सहित कुल तीन शिक्षक हैं। इसके अलावा एसएमसी के माध्यम से 10 शिक्षक तैनात किए हैं। एक आया भी तैनात है। शिक्षकों का मानदेय सहित अन्य खर्चा लंदन में रहने वाले एनआरआई राज भट्ट और अभिभावकों के माध्यम से जुटाया जाता है। राज भट्ट प्रतिमाह 26500 की राशि विद्यालय को देते हैं। संवाद
विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के प्रयास जारी हैं। इस सत्र में अब तक नर्सरी से पांचवीं तक 77 बच्चे प्रवेश ले चुके हैं। प्रवेश प्रक्रिया अभी जारी है। -सुभाष जोशी, प्रधानाध्यापक आदर्श स्कूल गुरना।