फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Primary School Sirmoli Closed

Pithoragarh News: छात्र संख्या शून्य होने से बंद हुई प्राथमिक पाठशाला सिरपोली

Sun, 09 Jul 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Primary School Sirmoli Closed
अटल उत्कृष्ट आदर्श इंटर कालेज डीडीहाट।  संवाद
पिथौरागढ़। छात्र संख्या शून्य होने से शिक्षा विभाग ने सिरपोली विद्यालय को बंद कर दिया है। गुरना क्षेत्र के दशकों पूर्व स्थापित प्राथमिक पाठशाला सिरपोली बंद होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण ही यह पाठशाला बंद हुई है।
विज्ञापन

गुरना क्षेत्र में आजादी से पूर्व स्थापित प्राथमिक पाठशाला सिरपोली में पहले गुरना, सेरीकांडा, तोली, निसनी, शिमली, बेड़ा, सल्ला चिगरी, सिगना, आठगांव शिलिंग, जाखपुरान, मेलडुंगरी, राड़ीखुटी, भल्या, उपरतोला सहित 25 गांवों के बच्चे पढ़ते थे। हाल के वर्षों में छात्र संख्या घटते-घटते शून्य हो गई। पूर्व उप प्रमुख राजेंद्र भट्ट ने कहा है कि कई लोगों ने इस पाठशाला से पढ़ाई कर देश-विदेश में नाम रोशन किया है। पाठशाला ने कई ब्रिगेडियर, वैज्ञानिक और शिक्षाविद दिए हैं। आज इस विद्यालय को बंद किया जाना चिंताजनक है।
विज्ञापन


पाठशाला बंद होने से क्षेत्र के बच्चों के लिए पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो गया है। विभाग को विद्यालय बंद नहीं करना चाहिए। - प्रियंका पांडे, प्रधान कांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशकों पूर्व स्थापित पाठशाला का बंद होना चिंता का विषय है। अब क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे विद्यालय जाना पड़ेगा। न जाने कितने बच्चे अब पढ़ाई भी छोड़ सकते हैं। - ललिता पांडे, प्रधान इग्यार देवी।

बिना लोगों की राय के पाठशाला काे बंद कर क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय किया गया है। विभाग को विद्यालय बंद करने के बजाय इसके संचालन के लिए प्रयास करने चाहिए थे। - राजेश भट्ट, पूर्व सैनिक।


प्राथमिक पाठशाला सिरपोली को फिर से संचालित किया जाना चाहिए। अगर संचालन नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। - नवीन पांडे, स्थानीय।




छात्र संख्या कम होने के कारण विद्यालय को बंद कर दिया गया है। यहां के बच्चों को पास के गुरना प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। - शिव प्रसाद सेमवाल, डीईओ बेसिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed