{"_id":"6a5a68975577dac32108e487","slug":"preparations-underway-to-complete-the-multi-crore-parking-project-at-khetikhan-by-march-next-year-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-141849-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खेतीखान में करोड़ों की पार्किंग अगले साल मार्च तक पूरा करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खेतीखान में करोड़ों की पार्किंग अगले साल मार्च तक पूरा करने की तैयारी
Fri, 17 Jul 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले के खेतीखान में बहुप्रतीक्षित बहुमंजिला पार्किंग निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ग्रामीण निर्माण विभाग ने 6.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना को मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील दताल ने बताया कि पुरानी आईटीआई के पास प्रस्तावित दो मंजिला पार्किंग में कुल 42 वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था होगी। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर 22 और प्रथम तल पर 20 वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार आने के साथ जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
खेतीखान में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लंबे समय से जाम की समस्या बनी रहती थी। सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े होने से न केवल यातायात बाधित होता था, बल्कि पैदल राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यह मार्ग देवीधुरा, पाटी समेत आसपास के कई क्षेत्रों को जोड़ता है, जिससे यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। पार्किंग के अभाव में लोग वाहन रोकने से बचते थे और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। मेलों और त्योहारों के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती थी।