{"_id":"61253e238ebc3e79a37ee67c","slug":"preparations-to-deliver-water-through-solar-piping-scheme-in-sirakot-temple-pithoragarh-news-hld435602045","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिराकोट मंदिर में सोलर पपिंग योजना से पानी पहुंचाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिराकोट मंदिर में सोलर पपिंग योजना से पानी पहुंचाने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीडीहाट के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिराकोट, बैकुंठ धाम और छनपट्टा तोक तक सोलर पंपिंग योजना से पानी पहुंचाया जाएगा। पेयजल निगम के ईई मदन पुरी ने बताया कि जल निगम ने थल सोलर पंपिंग योजना की सर्वे का सर्वे पूरा कर डीपीआर बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। डीपीआर का काम पूरा होने के बाद इसे शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
लंबे समय से डीडीहाट के वैकुंड धाम, छनपट्टा और प्रसिद्ध सिराकोट मंदिर तक लोग पेयजल योजना बनाने की मांग कर रहे थे। इस योजना के बनने से सिराकोट मंदिर आने वाले सैकड़ों श्रद्धालुओं और बैकुंठ धाम और छनपट्टा के करीब 21 परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।
थल-डीडीहाट पेयजल योजना से सिराकोट, वैकुंठ धाम और छनपट्टा तोक के लिए पेयजल योजना बनाई जाएगी। इसके लिए डीपीआर बनाई जा रही है। डीपीआर को शासन से स्वीकृति दिलाकर शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - बिशन सिंह चुफाल, पेयजल मंत्री उत्तराखंड सरकार।
विज्ञापन
थल लेजम सड़क को डामरीकरण की वित्तीय स्वीकृति मिली
थल( पिथौरागढ़)। थल - लेजम 2.80 किमी लंबी सड़क में डामरीकरण, सुधारीकरण के लिए दो करोड़ तीन लाख 19 हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। सड़क में डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक मीना गंगोला और सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया है। विधायक मीना गंगोला का कहना है कि डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए नवंबर में निविदा प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। ज्येष्ठ उप प्रमुख सुरेंद्र सिंह पांगती, बीडीसी सदस्य बसंत लोहनी, प्रधान भावेश चंद, प्रधान मदन सिंह रावत, विनोद पंत, कृष्ण गोपाल पंत, आदि ने खुशी जताई है।