फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Prayers did not happen in Idgah because of rain

बारिश के कारण ईदगाह में नहीं हो पाई नमाज

Sat, 02 Sep 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 02 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Prayers did not happen in Idgah because of rain
पिथौरागढ़ की पुराना बाजार स्थित मस्जिद में नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

बकरीद पर शनिवार को उल्लास का माहौल रहा। सुबह से ही बारिश होने के कारण ईदगाह में खुले में नमाज कर पाना संभव नहीं हो पाया। पहले नमाज के लिए ईदगाह का ही चयन किया गया था, लेकिन बारिश से ऐसा संभव नहीं हो पाया। बाद में पुराना बाजार स्थित मस्जिद में सुबह नौ बजे से नमाज अदा की गई। वहां पर भीड़ ज्यादा होने के कारण दो शिफ्टों में नमाज हुई।

विज्ञापन


पहले इमाम अब्दुल हफीज ने नमाज अदा कराई। उसके बाद हाफिज सद्दाम ने नमाज पढ़ाई। बाद में लोगों ने घरों में बकरों की कुर्बानी दी। अकेले पिथौरागढ़ नगर में 100 बकरों की कुर्बानी हुई। जो लोग बकरों की कुर्बानी दे पाने में समर्थ नहीं होते, उनको संपन्न परिवारों के लोग बकरे का मांस देते हैं।
विज्ञापन


नमाज के समय नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती मौजूद रहे। उन्होंने नमाजियों को मुबारकबाद दी। अन्य समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिमों को बधाई दी। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का पुख्ता प्रबंध किया गया था। धारचूला, जौलजीबी, थल, बेड़ीनाग में भी बकरीद उल्लास के साथ मनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed