{"_id":"5fa15d6d8ebc3e9bf228d3b9","slug":"praveen-died-due-to-internal-injuries-and-blood-clotting-pithoragarh-news-hld402803322","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक प्रवीन का रामगंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक प्रवीन का रामगंगा घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। रविवार को नशामुक्ति केंद्र हल्द्वानी में संदिग्ध हालात में मृत आगर के प्रवीन कुमार का थल रामगंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी अंदरूनी चोटों और खून जमने के कारण मौत होना बताया गया है। मृतक के अंतिम संस्कार के बाद परिजन इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अपराह्न तीन बजे हल्द्वानी रवाना हुए।
एक हफ्ते पहले देवलथल क्षेत्र के 35 वर्षीय प्रवीन कुमार पुत्र जगदीश राम को हल्द्वानी के नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। रविवार को नशामुक्ति केंद्र में प्रवीन कुमार की मौत हो गई। सोमवार को उसके शव को एक एंबुलेंस में रखकर हल्द्वानी से उसके घर देवलथल भेजा गया। मृतक के शरीर में नीले चोट के निशान थे। परिजनों की सूचना पर थल थाना पुलिस ने पिथौरागढ़ में शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के हत्या की आशंका जताने पर डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रवीन के साथ मारपीट होने खुलासा हुआ है। उसके शरीर पर काफी चोटें मिलीं। मारपीट से उसके शरीर में काफी खून जम गया था, जिससे ब्रेन हेमरेज या शॉक से उसकी मौत हुई है। मंगलवार को मृतक प्रवीन का ग्रामीणों के सहयोग से रामगंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। चाचा लक्ष्मण राम ने भतीजे की चिता को मुखाग्नि दी।
इधर, पिता जगदीश राम का कहना है कि बेटे को शराब की लत छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। आरोप लगाया कि उसे सुधारने के बजाए उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के साथ मृतक के पिता जगदीश राम रिपोर्ट दर्ज कराने हल्द्वानी रवाना हुए। मृतक का जीजा नशामुक्ति केंद्र हल्द्वानी में ही कार्य करता है।
विज्ञापन
बेटे की मौत, पिता सदमे में अब कौन कमाएगा
पिथौरागढ़। प्रवीन कुमार और उसके पिता जगदीश राम मजदूरी करके परिवार चलाते थे। बेटे प्रवीन कुमार की मौत से पिता जगदीश राम सदमे में हैं। ऐसे में परिवार की आमदनी भी पूरी तरह से ठप पड़ी है। मृतक के परिवार में गर्भवती पत्नी, एक बेटी और माता-पिता हैं। अब परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी पिता जगदीश राम के ऊपर आ गई है। वह भी बेटे की मौत से सदमे में हैं। ऐसे में परिवार संकट में आ गया है। मृतक की पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।