{"_id":"5b157c4f4f1c1b264d8b4c6f","slug":"practiced-to-kill-the-terrorists-who-came-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे आतंकियों को मार गिराने का अभ्यास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे आतंकियों को मार गिराने का अभ्यास किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
घर में घुस आतंकियों को निशाना बनाता जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और नेपाल सेना के बीच सैन्य अभ्यास सोमवार को भी जारी रहा। सैनिकों ने आतंकियों को ठिकाने लगाने का अभ्यास किया।
विज्ञापन
सेना से मिली जानकारी के अनुसार घरों में छुपे में आतंकवादियों से निपटने का अभ्यास किया। आतंकियों की पार्टी डमी घरों में छुपी थी। भारत और नेपाल के सैनिकों ने घरों में घुसकर आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान साहस और वीरता की झलक देखते ही बन रही थी। छद्म आतंकियों को मार गिराने के लिए सैनिकों ने विभिन्न तरीकों का प्रयोग किया। सैनिकों ने जंगल लेन शूटिंग के तहत फायरिंग का अभ्यास किया। सैनिकों के तमाम तरह के अभ्यास किए।
इसके बाद जंगल वारफेयर के बीच लेक्चर दिया गया। इस दौरान सैन्य अधिकारियों और सैनिकों ने अनुभव साझा किए। वास्तविक आतंकी घटनाओं की केस स्टडी सुनाई गई। सैन्य अभ्यास को लेकर दोनों देशों के सैनिकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
सैनिकों ने खेली वॉलीबाल
पिथौरागढ़। सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिकों के बीच सुबह भारत और नेपाल के सैनिकों के बीच वॉलीबाल मैच खेला गया। मैच के लिए कैप्टन विक्रम बत्रा बटालियन और गोरखा टीम बनाई गई। दोनों टीमों में भारत और नेपाल के तीन-तीन खिलाड़ी शामिल थे। बत्रा टीम ने मैच जीता।
विज्ञापन