फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Power outage for 4.5 hours in the Seemant Talladesh region

सीमांत तल्लादेश में 4:30 घंटे बिजली गुल

Sat, 03 Oct 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 03 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Power outage for 4.5 hours in the Seemant Talladesh region
मंच (चंपावत)। सीमांत तल्लादेश क्षेत्र में शनिवार को करीब 4:30 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। साफ मौसम के बावजूद हुई इस कटौती से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। विभाग ने बिजली गुल होने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन

बिजली सुबह करीब 11 बजे से शाम 3:30 बजे तक गुल रही। क्षेत्र निवासी पंकज महर ने बताया कि वे भारत-पाकिस्तान का फाइनल मैच देखने की योजना बना रहे थे। मैच शुरू होने के कुछ देर बाद ही बिजली चली गई। बिजली के साथ नेटवर्क भी प्रभावित हुआ जिससे युवा मोबाइल पर भी मैच का लाइव प्रसारण नहीं देख पाए। इससे युवाओं में खासा आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन

एसडीओ चंपावत आयुष चंद ने बताया कि बिजली की लाइन में पेड़ की टहनी आने से आपूर्ति बाधित हुई थी। फॉल्ट तलाशने में कुछ समय लगा जिसके बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से युवाओं में भी विभाग के प्रति आक्रोश
पहले बारिश के दौरान बिजली गुल होने की समस्या आती थी। अब साफ मौसम में भी घंटों बिजली कटौती से लोगों को परेशानी हो रही है। विभाग की ओर से पूर्व सूचना न मिलने से लोगों में गुस्सा है। इस घटना से युवाओं में भी विभाग के प्रति आक्रोश है।

........................................................
एबी केबिल बिछी, खुले तारों से निजात मिली
टनकपुर (चंपावत)। बिजली विभाग ने नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में खुले तारों को बदलकर एबी (एरियल बंच्ड) केबिल बिछाने का कार्य पूरा कर लिया है। इससे बरसात में होने वाले फाल्टों से राहत मिलेगी और लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इस कार्य के पूरा होने से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। बिजली विभाग के जेई नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अब विभाग आमबाग, बिचई, बोहरागोठ, उचौलीगोठ, नायकगोठ और नगर क्षेत्र में अधिक क्षमता के नए ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी कर रहा है। इससे बढ़ते कनेक्शनों के लोड को संभालना आसान होगा और लो वोल्टेज जैसी समस्याओं से भी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed