फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Power and water issues dominated

बिजली और पानी के मुद्दे छाए रहे

Fri, 19 Feb 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी /पिथौरागढ़ Updated Fri, 19 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में सदस्यों ने बिजली और पानी के मुद्दों को उठाया। बसंतकोट क्षेत्र में बिजली के झूलते तारों, सड़े गले पोलों की वजह से खतरा बना है। जिन गांवों में बिजली नहीं है वहां पर सोलर लालटेन वितरित करने की मांग उठी। पेयजल संकट से त्रस्त गांवों में गाड़ी और खच्चरों से पानी की व्यवस्था करने की मांग की गई।
विज्ञापन


क्षेत्र प्रमुख नरेंद्र रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने राशन कार्ड न बनने से हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। प्रमुख ने कहा कि कार्ड जल्दी बनाए जाएंगे। राशन न मिलने से हो रही परेशानी की जानकारी भी दी। सैंणरांथी के बीडीसी मेंबर लक्ष्मण सिंह ने बाल विकास परियोजना का लाभ आम जनता को न मिलने का मुद्दा उठाया। पुष्टाहार वितरण में भी गड़बड़ी की जा रही है।
विज्ञापन


बलाती फार्म का आलू बीज सबसे पहले मुनस्यारी के काश्तकारों को देने उसके बाद इसे बाहरी इलाकों में भेजने की बात कही गई। यदि स्थानीय किसानों की मांग पूरी हुए बगैर आलू बीज बाहर भेजा गया तो विरोध होगा। कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी के व्यवहार पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। प्रधान संगठन के अध्यक्ष हरीश उप्रेती ने कहा कि अफसरों को जनप्रतिनिधियों के साथ शालीनता से पेश आना चाहिए। जलागम परियोजना के तहत हुए 36 लाख रुपये के कामों की जांच की मांग वहां के पंचायत प्रतिनिधि भगत सिंह मेहरा ने उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान शांति देवी ने नलों में गंदा पानी आने की बात कही। जल संस्थान से टंकियों की सफाई करने और ब्लीचिंग पाउडर डालने को कहा गया। बैठक में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार, एसडीएम वैभव गुप्ता, बीडीओ श्याम चंद, कनिष्ठ प्रमुख देवकी देवी, देवा राणा, लक्ष्मण महर, जगदीश बथियाल, बाला सिंह समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed