{"_id":"657f2ebd390285b5360858dc","slug":"postman-dies-after-falling-from-hill-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-8133-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पहाड़ी से गिरकर डाकिये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पहाड़ी से गिरकर डाकिये की मौत
Sun, 17 Dec 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 17 Dec 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। आलम दारमा निवासी बुजुर्ग डाकिया की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार और गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार मवानी दवानी पोस्टऑफिस में कार्यरत डाकिया पुष्पेंदर सिंह धामी (60) रविवार को अपने गांव आलम दारमा के जंगल में बकरी चराने गए थे। इस दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पहाड़ी से नीचे जा गिरे। गांव के एक युवक ने उन्हें खाई में पड़े देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। मृतक का एक बेटा और बेटी हैं। उनकी पत्नी पुष्पा देवी पूर्व प्रधान हैं। डाकिया पुष्पेंदर की मौत की खबर के बाद गांव में शोक व्याप्त है। संवाद
कमरे में मृत मिली तीन माह की बच्ची
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। अज्ञात कारणों से तीन माह की एक बच्ची की मौत हो गई। हल्द्वानी निवासी हिमांशु और दीक्षा की तीन माह की बेटी चिरांशी के साथ पूजा में शामिल होने के लिए तीन दिन पूर्व दीक्षा के मायके हरकोट आए थे। रविवार को उनकी बेटी चिरांशी अज्ञात कारणों से कमरे में मृत पाई गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी ले गए जहां डॉ. अजय ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे थाना मुनस्यारी के एसआई कृपाल सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्ची की अचानक मौत से परिवार के सदस्य सदमे में हैं। संवाद