फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Poster War in Pithauragarh

विस चुनाव के लिए पोस्टर और सोशल मीडिया में सक्रिय हुए संभावित दावेदार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Poster War in Pithauragarh
पिथौरागढ़। जिले में नेताओं ने नववर्ष की शुभकामना देने के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। नए साल की शुभकामना के लिए लगाए गए होर्डिंग, पोस्टरों में कांग्रेस, भाजपा से चार साल की उपलब्धियां पूछ रही है। वहीं, भाजपा भी उपलब्धियों को होर्डिंग, पोस्टरों से जनता के बीच रख रही है। डीडीहाट, गंगोलीहाट, धारचूला विधानसभा क्षेत्रों में दावेदार सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव के दावेदारों ने तैयारी शुरू कर दी है। दावेदार लोगों के बीच पहुंचकर संपर्क करने लगे हैं। डीडीहाट, पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, धारचूला नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में दावेदारों के बीच पोस्टरवार भी शुरू हो चुका हैं। कांग्रेस भाजपा से चार सालों की उपलब्धियां पूछ रही है तो भाजपा भी पोस्टरों में चार साल की उपलब्धियां गिनाकर लोगों के बीच रख रहे हैं। दावेदार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान का वायदा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उक्रांद और आप भी सक्रिय
विस चुनाव 2022 के लिए उक्रांद और आप भी खासे सक्रिय दिख रहे हैं। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा और कांग्रेस की खामियां बता रहे हैं। आजकल जनमुद्दों को उठाने के लिए सभी पार्टी के कार्यकर्ता पहले की तुलना में अधिकारियों के बीच अधिक पहुंचकर समस्याओं के निदान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया में भी हो रही खिंचाई
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद और आप के कार्यकर्ता दावेदारों के पक्ष में पोस्ट कर रहे हैं। कई पोस्टरों में कार्यकर्ता एक-दूसरे की खिंचाई कर रहे हैं।

पोस्टरों के ऊपर पोस्टर चिपकाने का सिलसिला शुरू
पिथौरागढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में विस चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे कार्यकर्ता पोस्टरों के ऊपर पोस्टर चिपका रहे हैं। कई स्थानों पर एक दूसरे के पोस्टर फाड़ने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed