फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Positive news.

महाकाली नदी पर बने दो अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों पर आवाजाही शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Positive news.
धारचूला में महाकाली नदी पर बने झूलापुल पर आवाजाही करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। महाकाली नदी पर नेपाल सरकार की ओर से बनाए गए एलागाड़-बडू और जौलजीबी तीतरी के बीच द्वालीसेरा-बांकू में बने झूलापुल पर आवाजाही शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को झूलापुलों का उद्घाटन नेपाल के दार्चुला जिले के सीडीओ डीआर उपाध्याय और पिथौरागढ़ के डीएम डॉ. आशीष चौहान, दार्चुला मेयर नर सिंह, गांव पालिका अध्यक्ष मंगल धामी ने संयुक्त रूप से किया। इन पुलों के बनने से दोनों देशों के सीमांत के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

पुल का उद्घाटन करते हुए दार्चुला के सीडीओ उपाध्याय ने कहा कि इन दोनों झूलापुलों के बन जाने से दोनों देश के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। रोटी- बेटी के संबंध को और भी मजबूती मिलेगी। सीमांत गांव के लोगों को अपने-अपने रिश्तेदारों से मुलाकात करने में आसानी होगी। डीएम पिथौरागढ़ डॉ. चौहान ने कहा कि नेपाल सरकार ने इन दोनों झूला पुल का निर्माण किया है। ये पुल दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करेंगे।
विज्ञापन

लोगों की मांग पर उन्होंने सड़क से झूलापुल तक जाने वाले पैदल मार्ग के सुधार के लिए एसडीएम को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। नेपाल की ओर से झूलापुल की सुरक्षा नेपाल पुलिस और सशत्र प्रहरी (एपीएफ) और भारत की ओर से एसएसबी के जवान करेंगे। इस मौके पर एसडीएम नंदन कुमार, तहसीलदार अबरार अहमद, एसी एसएसबी रणजीत कुमार, कोतवाल कुंवर सिंह रावत, इंस्पेक्टर भक्त दर्शन सिंह, एएसआई संतोष कापड़ी, जयबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सीमा पर अब हो गए आठ झूलापुल
धारचूला (पिथौरागढ़)। भारत-नेपाल सीमा पर पिथौरागढ़ जिले में झूलापुल ही आवाजाही का मुख्य साधन है। इन दो पुलों का निर्माण एक साल पूर्व कर दिया था। इन पुलों पर आवाजाही शुरू होने के बाद भारत नेपाल सीमा पर आठ झूलापुल हो गए हैं। महाकाली नदी पर अब लाली, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला, तिगड़म, सीतापुल, द्वालीसेरा, एलागड़ समेत आठ पुल हो गए हैं।
दो नए पुलों का निर्माण करा रही नेपाल सरकार
धारचूला (पिथौरागढ़)। नेपाल सरकार भारत-नेपाल सीमा पर दो नए झूलापुलों का निर्माण करा रही है। माल और मलघाट नामक स्थान पर झूला पुल का निर्माण किया जा रहा है जिनका काम कुछ माह में पूरा हो जाएगा। संवाद
बडू, खाती, पनतोली, हूती आदि गांव की दो हजार आबादी को काफी राहत मिलेगी। गांव से दार्चुला जिला प्रशासन तक वाहन से आने जाने में 600 रुपये खर्च होते थे। झूलापुल बन जाने के बाद भारत आने जाने में मात्र 200 रुपये खर्च होंगे।

बीरा भट्ट, सुनसेरा, नेपाल।
भारत और नेपाल सरकार का पुल निर्माण के लिए आभार है। नेपाल में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से अब आधे घंटे में ही मिल सकेंगे। पहले करीब पांच से छह किमी घूमकर जाना पड़ता था। अब ये दूरी काफी करीब आ गई है।
मंगल, जुम्मा, भारत।

धारचूला में महाकाली नदी पर बनाए गए झूलापुल का उद्घाटन करते पिथौरागढ़ नेपाल के सीडीओ और पिथौरगढ़ ?

धारचूला में महाकाली नदी पर बनाए गए झूलापुल का उद्घाटन करते पिथौरागढ़ नेपाल के सीडीओ और पिथौरगढ़ ?- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed