फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Poor transport service: Buses do not have the necessary equipment to change tyres.

Pithoragarh News: बदहाल परिवहन सेवाः बसों में टायर बदलने के लिए नहीं हैं जरूरी उपकरण

Fri, 05 Jul 2024 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 05 Jul 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Poor transport service: Buses do not have the necessary equipment to change tyres.
पिथौरागढ़। उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा रोडवेज बसें आए दिन आधे रास्ते में खराब हो रही हैं। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ आ रही पिथौरागढ़ डिपो की बस का घाट के कांडानौला के पास टायर पंक्चर हो गया। टायर बदलने के लिए बस में जैक और व्हील पाना तक नहीं था। बस चालक ने एक ट्रक चालक से जैक तो मांग लिया पर टायर खोलने के लिए व्हील पाना नहीं था। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस से व्हील पाना मंगाकर टायर बदला गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या यूके07 पीए3270 हल्द्वानी से पिथौरागढ़ यात्रियों को लेकर आ रही थी। घाट कांडानौला के पास उसका टायर पंक्चर हो गया और वह बीच सड़क में खड़ी हो गई। टायर खोलने के लिए बस में जैक और व्हील पाना नहीं था। इस कारण पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रहे और हल्द्वानी, अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ की ओर आ रहे सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। तेज धूप में यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि आए दिन परिवहन निगम की खटारा बसें आधे रास्ते में खराब हो रही हैं। बस में टायर बदलने के लिए जैक और व्हील पाना तक नहीं है। कांग्रेस नेता चंचल बोरा का कहना है कि परिवहन निगम को सरकार जानबूझकर बदहाल कर रही है। नई बसें खरीदने के लिए सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही है। अगर शीघ्र परिवहन निगम की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------
परिवहन निगम को है हादसों का इंतजार
पिथौरागढ़। परिवहन निगम सड़कों पर खटारा बसें चलाकर यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। आए दिन बसें आधे रास्ते में खराब हो रही है। कई बार चलते-चलते बस के ब्रेक फेल हो जाते हैं। इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि परिवहन निगम और सरकार को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ आ रही बस का टायर पंक्चर हो गया था। इस कारण यात्री फंसे रहे। नया टायर लगाकर बस से यात्रियों को पिथौरागढ़ स्टेशन छोड़ा गया। - रवि शेखर कापड़ी , एआरएम पिथौरागढ़ डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed