{"_id":"e69fd6873cb3c44b62a59e94658c085b","slug":"polytechnique-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक के छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक के छात्रों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 08 Sep 2015 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज बांस के छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज में प्रदर्शन किया। द्वितीय वर्ष को पढ़ाने के लिए कॉलेज में एक भी शिक्षक नहीं है। इस कारण अब तक कॉलेज में एक दिन भी पढ़ाई नहीं हुई है। छात्रों का कहना है कि उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के लिए ही यह कॉलेज खोला गया है। अब शिक्षकों की तैनाती के मामले में अधिकारी और जनप्रतिनिधि चुप बैठ गए हैं।
विज्ञापन
छात्रनेता सुरेश जोशी ने बताया कि पॉलीटेक्निक कॉलेज में सिर्फ सिविल इंजीनियरिंग विषय में पढ़ाई होती है। द्वितीय वर्ष में 16 छात्रों ने प्रवेश ले रखा है। अब तक एक दिन भी क्लास नहीं लगी है। बांस में ट्यूशन पढ़ाने की भी कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का संचालन पंचायतघर में किया जा रहा है। अब यह मामला विधायक और डीएम के सामने रखा जाएगा। यदि जल्दी शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन छेड़ देंगे। जब सरकार शिक्षण संस्थाएं खोलती है तो कम से कम शिक्षकों का इंतजाम तो करना ही चाहिए। प्रदर्शन में भरत कापड़ी, पवन संतोलिया, गिरीश कोहली, सूरज कुमार, विपिन भट्ट, हिमांशु शर्मा समेत अन्य छात्र शामिल हुए।
विज्ञापन