फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Polyethylene reached four thousand meters high

चार हजार मीटर ऊंचाई पर पहुंचा दी पॉलिथीन

Wed, 24 May 2017 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 24 May 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Polyethylene reached four thousand meters high
छिपलाकुंड से निकाला गया सिक्कों का ढेर - फोटो : अमर उजाला

चार हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित छिपलाकेदार के दौरे पर गए युवाओं का दल वहां पॉलिथीन और प्लास्टिक देखकर हैरान हो गया। वहां पवित्र छिपलाकुंड को हजारों सिक्के और चढ़ावे की सामग्री से पाट दिया गया है। छिपलाकेदार में लोग बच्चों के उपनयन संस्कार, खास मौकों पर पूजा के लिए जाते हैं। यह लोग सारी गंदगी परिसर में ही फैला देते हैं। वहां अगरबत्ती के ही सैकड़ों रैपर जगह-जगह बिखरे पड़े थे।

विज्ञापन


युवा समाजसेवी जीवन ठाकुर के नेतृत्व में चार युवाओं के दल ने एक से 22 मई तक छिपलाकेदार ट्रैक, छिपलाकुंड में सफाई अभियान चलाया। जीवन ने बताया कि छिपलाकुंड अब कचरे में भर गया है। युवाओं ने जब कुंड की सफाई की तो वहां से हजारों सिक्के निकले। इनमें कुछ सिक्के ऐसे हैं जो अब प्रचलन से बाहर हो गए हैं। आस्था के वशीभूत लोगों ने कुंड में नोट भी चढ़ा दिए थे।
विज्ञापन


जीवन ठाकुर के साथ गए युवा गोपाल सिंह, तारा सिंह और राजेंद्र सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से छिपलाकुंड की सफाई की। छिपलाकेदार मंदिर में फैली गंदगी को हटाने का प्रयास किया। वहां आ रहे लोगों को सफाई का महत्व समझाते हुए कहा कि इतनी दूर पॉलिथीन लाने की जरूरत क्या है। पूजा की सामग्री को कपड़े के थैले में लाएं और थैला अपने साथ घर को ले जाएं। यदि लोगों का रवैया नहीं बदला तो दूरस्थ इलाकों में स्थित पवित्र स्थल भी प्रदूषण की चपेट में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यारसागंबू खोजने वाले भी पहुंच गए
यारसागंबू खोजने वालों के लिए छिपलाकेदार के बुग्याल सबसे ज्यादा मुफीद हैं। यह लोग रात के समय जंगली जानवरों का शिकार करते हैं और उनको बुग्यालों में ही पकाकर खा जाते हैं। बुग्यालों में गंदगी फैलाने में इन लोगों का हाथ ज्यादा रहता है। बताया गया है कि छिपलाकेदार के बुग्यालों में इस समय करीब 2500 लोग यारसागंबू की खोज में जुटे हैं। पैदल रास्तों में केवल इन्हीं लोगों की आवाजाही नजर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed