{"_id":"64f762c3aa1746870307f62a","slug":"political-protest-in-pithauragarh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-4136-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्टालिन का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्टालिन का पुतला फूंका
Tue, 05 Sep 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 05 Sep 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ सिल्थाम तिराहे पर पुतला जलाते युवा मोर्चा कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/टनकपुर। तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की ओर से सनातन धर्म के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका। मंगलवार को युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिल्थाम में तमिलनाडु के मंत्री का पुतला जलाकर नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि स्टालिन को देश से माफी मांगनी चाहिए। पुतला फूंकने वालों भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, युवा मोर्चा महामंत्री सूरज गिरि, उपाध्यक्ष दीपक लोहिया, चंदन कार्की, मंत्री भुप्पी महर, सूरज सामंत, कोषाध्यक्ष सानिध्य जोशी, गुलशन मेहता आदि मौजूद रहे।
इधर टनकपुर में केसरिया हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन कर स्टालिन का पुतला फूंका और एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपा। इसमें देश के बहुसंख्यक समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई। ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा दुस्साहस न कर सके। इस अवसर पर हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमनाथ सिंह, हंसा जोशी, बबीता पांडेय, गीता बिष्ट, संगीता, गंगा, मीरा देवी, विजयपाल वर्मा, अनिता यादव आदि शामिल थे। इस दौरान जोरदार नारेबाजी भी की गई।