फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Political news.

बार संघ चुनाव में किसी भी प्रत्याशी ने नहीं लिया नाम वापस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Political news.
पिथौरागढ़ में चुनाव तैयारी में जुटे चुनाव अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में आठ जून को होने वाले त्रिवार्षिक जिला बार संघ चुनाव के लिए किसी भी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है। इसके चलते चार पदों के लिए आठ प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद पर एक ही उम्मीदवार के नामांकन के चलते उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।
विज्ञापन

जिला बार संघ चुनाव के लिए आठ प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी। उम्मीदवारों के नामांकनों पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों की सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। 25 मई को किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। इसके बाद अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष एडवोकेट मोहन चंद्र भट्ट और गंगा सिंह बाफिला, उपाध्यक्ष पद पर अनिल रौतेला और राजेश तिवारी, सचिव पद पर निर्मल चौधरी और पंकज शर्मा, उप सचिव पद पर मोहन सिंह नाथ और विनोद मतवाल के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर एक मात्र उम्मीदवार अधिवक्ता राजकुमार मल्ल के नामांकन से उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। आठ जून को 159 अधिवक्ता आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। वहां अधिवक्ता कृष्णानंद कलखुड़िया, आईपी पंत, मोहन चौसाली, आनंद सिंह बिष्ट, दान सिंह बिष्ट, ललित सामंत, दीपक पुनेठा, सुमित पंत, कौस्तुभ पंत, सुनील कापड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed