{"_id":"627d4ec6e407613b1a42366d","slug":"political-news-pithoragarh-news-hld462420032","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मुनस्यारी आएंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मुनस्यारी आएंगे सीएम
विज्ञापन
देहरादून में सीएम से मुलाकात करता मुनस्यारी से गया शिष्टमंडल।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। जोहार क्लब की ओर से आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में सीएम पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। सीएम ने 13 जून से 16 जून तक मुनस्यारी में रहने की बात कही है।
बुधवार शाम विधायक हरीश धामी, जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया, आयकर आयुक्त नरेंद्र सिंह जंगपांगी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने सीएम से जवाहर क्लब की ओर से आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर आने की अपील की। सीएम ने कहा कि वह निश्चित तौर पर मुनस्यारी आएंगे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने क्षेत्रीय विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपने जिला पंचायत वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया।
उन्होंने सीएम से क्वीरीजिमिया, साईपोलू, ढ़िमढ़िमिया ग्राम पंचायतों के लिए सड़क स्वीकृत करते धन आवंटित करने की मांग की। उन्होंने मल्ला जोहार के मिलम, लास्पा, रालम में आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करने, जीजीआईसी नमजला सहित प्राथमिक, माध्यमिक, और जूनियर विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सामाजिक कार्यकर्ता राजेेंद्र सिंह धामी मौजूद रहे।