फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Political news in district.

Pithoragarh News: स्वयंसेवकों को पंच परिवर्तन पर संदेश देंगे डॉ. भागवत

Fri, 15 Nov 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 15 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Political news in district.
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत 16 नवंबर से चार दिनी प्रवास पर यहां पहुंचेंगे। वह 19 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर स्वयंसेवकों को पंच परिवर्तन पर संदेश देंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि डाॅ. भागवत सभी जिला प्रचारक और वरिष्ठ प्रचारकों के साथ संवाद करेंगे। 17 नवंबर को डाॅ. भागवत जिले के मुवानी में नवनिर्मित शेर सिंह कार्की विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह जनमानस के साथ वर्तमान की शाखा मिलन एवं मंडली संघ कार्य के विस्तार पर चर्चा करेंगे। डॉ. भागवत पिथौरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन स्वदेशी, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ने बताया कि आरएसएस की उत्तराखंड में वर्तमान में 1435 शाखाएं, 357 मिलन और 211 मंडली हैं। बताया कि उत्तराखंड के 14500 गांव संघ की संरचना में हैं। इनमें से 2000 गांवों में शाखाओं के माध्यम से संपर्क है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1963 में द्वितीय सरसंघचालक गुरुजी गोवलकर मायावती आश्रम लोहाघाट आए थे। 1978 में तृतीय सरसंघचालक बाला साहब देवरस का पिथौरागढ़ आगमन हो चुका है। वर्तमान सरसंघचालक भी सीमांत उत्तरकाशी के मनेरी आ चुके हैं। पिथौरागढ़ में यह उनका पहला प्रवास है। इस दौरान विभाग प्रचार प्रमुख मनीष, जिला प्रचार प्रमुख दुर्गा धामी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed