फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police team reached the spot to investigate the explosives

Pithoragarh News: विस्फोटक की जांच करने थल पहुंची पुलिस टीम

Wed, 05 Jun 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 05 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Police team reached the spot to investigate the explosives
थल/पिथौरागढ़। युवक की विस्फोटक से हुई मौत के मामले की जांच के लिए बुधवार को पुलिस टीम थल पहुंची। टीम ने युवक के घर जाकर मौका मुआयना किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि थल के पुराना स्टेशन निवासी जगदीश राम (32) की मंगलवार को विस्फोटक से मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि जगदीश राम ने जिलेटिन को मुंह में रखकर खुद को उड़ाया होगा। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर बुधवार को पुलिस की एक जांच टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के संबंध में लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस से अनुसार मौके से एक डेटोनेटर का टुकड़ा मिला है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जगदीश राम की मौत जिलेटिन की छड़ में विस्फोट से ही हुई होगी। एसपी रेखा यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed