फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police, Star Club, Green City teams won

पुलिस, सितारा क्लब, ग्रीन सिटी की टीमें जीती

Sat, 30 Sep 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sat, 30 Sep 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
Police, Star Club, Green City teams won
डीडीहाट में अंकों के लिए जूझते वालीबाल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

बापू चल वैजयंती राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन उत्तराखंड पुलिस, सितारा क्लब और ग्रीन सिटी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

विज्ञापन


पांगती पुस्तक भंडार और डीडीहाट यूथ सोसायटी की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता रामलीला मैदान में खेली जा रही है। राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन के पहले मुकाबले में उत्तराखंड पुलिस ने जिला वॉलीबाल क्लब को सीधे सेटों में 15-9, 15-11 से हराया। दूसरे मुकाबले में सितारा क्लब ने एसएसबी की टीम को 15-01, 15-10 से हराया।
विज्ञापन


तीसरे मुकाबले में ग्रीन सिटी ने जिला वॉलीबाल क्लब को 15-05, 15-10 से हराया। निर्णायक की भूमिका में डा. इंद्रजीत सिंह सामंत, हरीश राणा, भुवनेंद्र भंडारी, भूपेंद्र टोलिया थे। स्कोरर धर्मेंद्र टोलिया, लवी कफलिया थे। मैचों का आंखों देखा हाल संजय पंत, सौरभ साह ने सुनाया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में दिवाकर पांगती, पीएस पांगती, किशोर साह, विक्रम बिष्ट, प्रकाश बोरा, किशोर जंगपागी, समरपाल आदि सहयोग दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed