फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Police caught the usurer seeking extortion

पिथौरागढ़ में 20 पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले रसूखदार को किया गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Police caught the usurer seeking extortion
पुलिस की गिरफ्त में सूदखोर। - फोटो : PITHORAGARH
पुलिस ने 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले एक सूदखोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपी पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक केसी आर्या, एसआई अनिल कुमार, सुरेश कंबोज, दिनेश चंद्र और कांस्टेबल पुष्कर नाथ ने जाल बिछाकर रंगदारी मांगने वाले आरोपी मनोज सालूजा को नीरज कॉस्मेटिक की दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 386, 504 ,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कोतवाल ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सूदखोरी का धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार में घाटा होने पर ब्याज पर लिए थे डेढ़ लाख
नीरज जोशी ने कहना है कि व्यापार में घाटा होने पर मनोज सालूजा निवासी विण पिथौरागढ़ से वर्ष 2015 में 50 हजार रुपये और एक लाख रुपये चेक के माध्यम से लिए थे। जिसका भुगतान कर दिया है। नीरज का कहना है कि डेढ़ लाख लेने के बाद उन्होंने अब तक 3.50 लाख रुपये वापस कर दिए है। अब ब्याज का पैसा मांगने के लिए कभी मनोज सालूजा और उसके साथ काम करने वाला लड़का पुष्कर आते हैं। दोनों दुकान में आकर उनके साथ अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed