{"_id":"578672e54f1c1b1b4313de60","slug":"police-arrested-the-accused-escaped-from-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 13 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में फरार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात पुलिस अभिरक्षा से गुरना मंदिर के पास से हथकड़ी समेत फरार हुए आरोपी को बुधवार सुबह पकड़ लिया गया। जंगल में घास काटने गई गुरना की चार महिलाओं ने आरोपी गंगोलीहाट के भुल्यूड़ा निवासी प्रकाश लाल को एक झाड़ी में छिपा हुआ देखा। उसके हाथ में हथकड़ी लगी थी। महिलाओं ने साहस का परिचय दिया और दरांतियां दिखाकर प्रकाश लाल को घेर लिया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
महिलाएं गुरना से एक किलोमीटर दूर कोट की धार के जंगल में घास काटने गई थी। प्रकाश उसी जंगल में छिपा था। घास काटने गई भारती भट्ट, दीपा भट्ट, सरोज भट्ट और निर्मला ने उसे घेरकर गुरना कस्बे तक पहुंचाया। गुरना में पैरालीगल वालियंटियर हीरा सिंह और स्थानीय निवासी जमन सिंह ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा को दी। एसपी के निर्देश पर मौके पर पहुंचे सीओ हिमांशु साह और कोतवाली पुलिस ने प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि फरार आरोपी को पकड़ने वाली महिलाओं और स्थानीय लोगों को पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इसी प्रकार के सहयोग की अपील की है। एसपी ने बताया कि प्रकाश के खिलाफ पहले से ही धारा 151, 107, 116 में मुकदमा दर्ज है। अब उसके खिलाफ अभिरक्षा से भागने के आरोप में नया मुकदमा दर्ज होगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसे जिला मुख्यालय लाया गया है। गुरना की जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट और समाजसेवी राजेंद्र भट्ट ने कहा कि महिलाएं यदि साहस नहीं दिखाती तो आरोपी काफी दूर निकल जाता और पकड़ में नहीं आता। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरस्कृत किया जाना चाहिए।
विज्ञापन