{"_id":"66dde0846d12fc70f303248d","slug":"poklane-installed-to-open-land-sevenshilling-road-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-117693-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: थल-सातशिलिंग सड़क खोलने के लिए लगाई पोकलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: थल-सातशिलिंग सड़क खोलने के लिए लगाई पोकलेन
Sun, 08 Sep 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी सड़क से मलबा हटाती पोकलेन। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। जिला मुख्यालय को जाने वाली मुख्य सड़क थल-सातशिलिंग को खोलने के लिए लोनिवि पिथौरागढ़ के दूसरे ठेकेदार ने सड़क पर पोकलेन मशीन लगाकर कार्य शुरू कर दिया है। पोकलेन सड़क के पश्चिमी छोर से मलबा हटाने का कार्य कर रही है। नागीमल मंदिर की पहाड़ी दरकने और सड़क का सौ मीटर हिस्सा नदी में समा जाने से पिछले पांच दिनों से यातायात बंद है।
ध्वस्त हो चुकी सड़क पर पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ते नहीं है। रविवार को दूसरे ठेकदार की पोकलेन के चालक ने मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। इसी बीच ऊपरी पहाड़ी से मलबे के साथ बोल्डर गिरने से आधा घंटा कार्य रोकना पड़ा। लोनिवि के सहायक अभियंता विनोद गोस्वामी और कनिष्ठ अभियंता मुकेश जुकरिया की निगरानी में सड़क खोलने का कार्य किया जा रहा है। खतरनाक ढंग से दरकी नागीमल मंदिर की पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाना बेहद जोखिम भरा हो रहा है।
ऊपरी पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है। बीच-बीच में मशीन को रोक कर मलबा हटाया जा रहा है। पहाड़ी के ऊपर से सड़क पर गिरे बड़े बोल्डर को हटा लिया गया है। संभवत: सोमवार तक सड़क को पैदल चलने लायक बनाया जा सकता है। सड़क बंद होने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों का संचालन डीडीहाट-कनालीछीना होते हुए किया जा रहा है।
विज्ञापन
बाक्स
मूसलाधार बारिश से सीमांत जिले में 21 सड़कें बंद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में बारिश के चलते मलबा आने और भूस्खलन होने से 21 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को आवाजाही में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिले में शनिवार रात भी मूसलाधार बारिश हुई। डीडीहाट में सर्वाधिक 57, बंगापानी में 55, गंगोलीहाट में 42, धारचूला में 41.6, पिथौरागढ़ में 40, कनालीछीना में 31, तेजम में 30, देवलथल में 26 मिमी बारिश दर्ज की गई। रविवार को अधिकांश जगहों पर धूप खिली रही। संवाद