फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Poklad dropped dead, operator injured

पोकलैंड पर गिरा मलबा, ऑपरेटर घायल

Thu, 07 Mar 2019 11:13 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, जौलजीबी/पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, जौलजीबी/पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 07 Mar 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Poklad dropped dead, operator injured
जौलजीबी में पोकलैंड पर गिरा मलबा। - फोटो : AMAR UJALA
 सड़क चौड़ीकरण के काम के दौरान जौलजीबी में पोकलैंड के ऊपर भारी मात्रा में मलबा गिर गया। हादसे में पोकलैंड ऑपरेटर को चोटें आई हैं। मलबा गिरने से करीब दो घंटे सड़क बंद रही। 
विज्ञापन


 बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर जौलजीबी से करीब 500 मीटर आगे सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा था। सड़क को चौड़ा करने के लिए पहाड़ी को काटा जा रहा था। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पहाड़ी दरक गई। भारी मात्रा में मलबा पोकलैंड पर आ गिरा। हादसे में पोकलैंड ऑपरेटर बंगापानी निवासी खगेंद्र सिंह घायल हो गया। पोकलैंड पर मलबा गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। सड़क चौड़ीकरण के काम में लगे मजदूरों ने घायल ऑपरेटर को मलबे से निकाला। जौलजीबी में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल ऑपरेटर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे में पोकलैंड में काफी क्षति हुई है। सड़क में मलबा पटने से साढ़े ग्यारह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक सड़क में यातायात बाधित रहा। बीआरओ ने सड़क से मलबा हटाया। मलबा हटने के बाद करीब डेढ़ बजे यातायात सुचारु हुआ। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन


बरम-बचकुड़ी सड़क का मामला डीएम के सामने उठाया
पिथौरागढ़। मड़ (चौबाटी) निवासी सुभाष चंद्र जोशी ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में चौबाटी-बरम-बचकुड़ी सड़क की खराब दशा का मामला उठाया है। हाल में निर्मित सड़क घटिया गुणवत्ता के कारण खस्ताहाल हो गई है। पिछले दिनों सड़क से ट्रक गुजरने के दौरान स्क्रबर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद विभाग ने भारी वाहनों का संचालन न करने का चेतावनी बोर्ड लगा दिया है। कहा है कि ट्रक के चलने से स्क्रबर क्षतिग्रस्त हो जा रहे हैं, जिससे सड़क की गुणवत्ता की पोल खुल गई है। उन्होंने सड़क की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed