फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   PMGSYNew about the plight of street legal notice

सड़क की दुर्दशा को लेकर पीएमजीएसवाई को कानूनी नोटिस

Sat, 13 Aug 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sat, 13 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
PMGSYNew about the plight of street legal notice
चौबाटी-जौरासी सड़क के मलबे से ऐसी हो गई पैदल रास्तों की हालत - फोटो : अमर उजाला

चौबाटी-बोराबुंगा-जौरासी मार्ग की दुर्दशा, सड़क निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हुई 14 ग्रामीण पेयजल योजनाओं और रास्तों की अब तक मरम्मत न किए जाने से खफा ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने सड़क कटिंग के कारण नष्ट हुई जमीन का मुआवजा देने और सड़क कटान के बाद से गांवों में हो रहे भूस्खलन के कारण खतरे में आए मकानों को मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन


कानूनी नोटिस भेजने वाले बोराबुंगा प्रधान गुलाब बोरा ने कहा कि 2014 में चौबाटी से बोराबुंगा होते हुए जौरासी तक 14 किमी सड़क का निर्माण पीएमजीएसवाई ने किया था। सड़क निर्माण से बोराबुंगा के कई तोकों को जाने वाले रास्तों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्राम सभा की पेयजल लाइनें, सिंचाई गूलों को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इसके अलावा कई पुराने नौले और धारों में मलबा पटा है। तीन साल के बाद भी सड़क कटिंग के लिए दी गई जमीन का मुआवजा ग्रामीणों को नहीं मिला है।
विज्ञापन


बोरा ने बताया कि यह सड़क अब पैदल चलने लायक भी नहीं बची है। पूरी सड़क मलबे और पत्थरों से भरी है। इन सभी मामलों को कई बार बीडीसी बैठक और कई बार विभाग के अधिकारियों को बताया गया। हमेशा कोरे आश्वासन ही मिले। ग्राम प्रधान बोरा ने कहा कि अगर कानूनी नोटिस मिलने के बाद भी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की तो वह न्यायालय में वाद दाखिल कर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। कानूनी नोटिस के संबंध में पीएसजीएसवाई के अधिशासी अभियंता ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed