फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   PM will lay the foundation stone of plans worth Rs 33 crore to build Shivdham in Gunji

Pithoragarh News: गुंजी में शिवधाम बनाने के लिए पीएम करेंगे 33 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
PM will lay the foundation stone of plans worth Rs 33 crore to build Shivdham in Gunji
पिथौरागढ़। दायित्वधारी गणेश भंडारी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश और पिथौरागढ़ जिला विकास के नए आयाम छू रहा है। गुंजी को शिवधाम बनाने के लिए प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को 33 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को पत्रकार वार्ता में दर्जा राज्यमंत्री भंडारी ने बताया कि सीएम ने पेयजल दिक्कत को देखते हुए आंवलाघाट पेयजल योजना-दो को स्वीकृति दे दी है। जिसकी डीपीआर बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा ऑलवेदर रोड पर फगाली गाड़ से पनार पुल तक नई वैकल्पिक सड़क बनाने के लिए स्वीकृति दी गई है। इसकी लोनिवि डीपीआर बना रहा है। उन्होंने बताया कि मोस्टमानू मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि सीएम के प्रयासों से पिथौरागढ़ से देहरादून, पंतनगर के लिए विमान सेवा शुरू हो पाई है। इसके अलावा पिथौरागढ़, मुनस्यारी, चंपावत के लिए हेली सेवा शुरू हो पाई है। उनके प्रयासों से ही जल्द दिल्ली से पंतनगर के लिए 42 सीटर विमान का संचालन की तैयारी हो रही है। उन्होंने दायित्वधारी का पद देने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कहा कि वह पिथौरागढ़ जिले के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र रावत, राकेश देवलाल, मनोज सामंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed