फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   pm modi in pithoragarh

Pithoragarh News: पीएम मोदी के साथ पिथौरागढ़ में मौजूद रहेगी उत्तराखंड कैबिनेट

Mon, 09 Oct 2023 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 09 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
pm modi in pithoragarh
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 12 अक्तूबर को पिथौरागढ़ में आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही प्रदेश की कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। नरेंद्र मोदी की पिथौरागढ़ में तीसरी जनसभा है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि आदि कैलाश के दर्शन के बाद पीएम स्थानीय लोगों की संस्कृति से रूबरू होंगे। इसके बाद वह पिथौरागढ़ स्थित नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचेंगे वहां भाजपा के 20 नेता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह एसएस वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी, सभी कैबिनेट मंत्री, भाजपा अध्यक्ष, महामंत्री और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट भी मौजूद रहेंगे। जनसभा को देखते हुए एसपीजी की टीम यहां पहुंच चुकी है।
विज्ञापन





2009 और 2017 में हो चुकी है जनसभा

प्रधानमंत्री मोदी यहां वर्ष 2009 में चुनावी सभा को संबोधित करने आ चुके हैं। तब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने स्टेडियम से जनता को संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बार की यात्रा अलग

इस बार प्रधानमंत्री कुमाऊं की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। वह जागेश्वर और आदि कैलाश के दर्शन करेंगे। उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा से जहां कुमाऊं में आध्यात्मिक पर्यटन को नई ऊर्जा मिलेगी वहीं जनता को भी काफी उम्मीदें हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के अनुसर पीएम के इस दौरे से उत्तराखंड को काफी सौगात मिलने की उम्मीद है।



50,000 से अधिक लोगों के जनसभा में आने की उम्मीद

पिथौरागढ़। पीएम की प्रस्तावित जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा संगठन पूरी ताकत से जुटा है। जिला से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को गांव-गांव से लोगों को जनसभा में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी का कहना है कि जनसभा में 50,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।






भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आज तैयारियों की करेंगे समीक्षा

पिथौरागढ़। पीएम नरेंद्र मोदी की 12 अक्तूबर को पिथौरागढ़ में जनसभा को देखते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सोमवार को तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को लोकसभा क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्षों, विधायकों और सांसद के साथ बैठक करेंगे। वह जनसभा की तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। जनसभा के संयोजक काबीना मंत्री गणेश जोशी और सह संयोजक बलवंत सिंह भौरियाल पूर्व में यहां पहुंच जायजा ले चुके हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ज्योलिंगकांग का दौरा कर चुके हैं।




रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट आज जाएंगे आदि कैलाश

पिथौरागढ़। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट सोमवार को ज्योलिंगकांग हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां बीआरओ की सड़क की समीक्षा करेंगे। गुंजी में सड़क का जायजा लेंगे। दोपहर 12:30 बजे वह आर्मी स्टेशन का दौरा करेंगे। 2:30 बजे मंत्री भट्ट स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed