फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Plastic materials will not carry in high Himalayan regions

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में नहीं ले जाने देंगे प्लास्टिक की सामग्री

Wed, 20 Dec 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Wed, 20 Dec 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Plastic materials will not carry in high Himalayan regions
धारचूला में पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते रं युवा शाखा के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

रं युवा संगठन ने ऐलान किया है कि उच्च हिमालयी क्षेत्र के पर्यटन स्थलों तक प्लास्टिक और पॉलिथीन से बनी सामग्री को नहीं ले जाने दिया जाएगा। युवाओं ने पंचाचूली बेस कैंप, ओम पर्वत, छोटा कैलाश जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को जागरूक करने का फैसला लिया है। युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण और संस्कृति के संरक्षण की शपथ ली।

विज्ञापन


स्थानीय रं संग्रहालय में हुई रं युवा संगठन की कार्यकारिणी की बैठक में बताया गया कि दारमा, व्यांस एवं चौदांस घाटी में प्राकृतिक संपदाओं की भरमार है तथा अब तक इन इलाकों तक सड़क नहीं पहुंचने के बावजूद आज भी पर्यावरण में प्रदूषण की कोई समस्या सामने नहीं आई है। पंचाचूली, दारमा ग्लेशियर, ओम पर्वत, छोटा कैलाश आदि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्रों का अस्तित्व बर्फ के ऊपर निर्भर है। ऐसे में इन इलाकों के संरक्षण के लिए काम किया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र के पर्यटन स्थलों तक प्लास्टिक के कचरे, प्लास्टिक पैकेट एवं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली वस्तुओं को रोकने के लिए पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। साथ ही रं संस्कृति एवं रीति-रिवाजों, भाषा संरक्षण के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। वाहनों के अनियंत्रित संचालन पर भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने बताया कि स्थानीय युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए जनवरी में युवाओं की 21 किमी की मैराथन का आयोजन होगा। इस मौके पर रं संस्कृति से संबंधित प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। बैठक में रं कल्याण संस्था के महासचिव देवकृष्ण फकलियाल ने खेल कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर समाजसेवी महिमन ह्यांकी, वीरेंद्र नबियाल, टेशर नपलच्याल, युवा संगठन के अध्यक्ष पूरन ग्वाल, महासचिव राजेंद्र नबियाल, उपाध्यक्ष हेमंत बुदियाल, दिनेश चलाल, महेश होंतियाल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed