फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   शिव शक्ति क्लब और रुनाथल ने जीते मैच

शिव शक्ति क्लब और रुनाथल ने जीते मैच

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 08:10 PM IST
विज्ञापन
शिव शक्ति क्लब और रुनाथल ने जीते मैच
शिव शक्ति क्लब और रुनाथल ने जीते मैच - फोटो : Amar Ujala
बेरीनाग। द्वितीय शिव शक्ति टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को शिव शक्ति क्लब बेरीनाग और रुनाथल ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज बेरीनाग मैदान में पहला मैच शिव शक्ति क्लब बेरीनाग और मुन्दोली के बीच खेला गया। मुन्दोली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 68 रन का रकोर खड़ा किया। मुन्दोली के लिए मनोज ने 36, धीरज ने 11 रन बनाए। शिव शक्ति क्लब के राजेश कार्की और भूपेंद्र महरा ने 2-2, अंशुल डांगी, गोकुल ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में शिव शक्ति क्लब ने आठवें ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुकेश धानिक ने 28, भपेंद्र ने 12, सचिन ने 11 रन बनाए। मुन्दोली के मनोज ने 2 विकेट लिए।मुकेश धानिक को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान ग्राम प्रधान चाक मनोज आर्या और आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री बेरीनाग राजेंद्र कठायत ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। दूसरा मैच रुनाथल और स्टार 11 के बीच खेला गया। स्टार 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 118 रन का स्कोर खड़ा किया। अशोक ने 49, नीलेश ने 28 रन बनाए। रुनाथल के पंकज और अंकू ने 2-2 विकेट लिए। जवाब ने रुनाथल ने 9.1 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। राहुल ने 51, नवीन ने 30 रन की पारी खेली। दूसरे मैच के दौरान शहीद चौक वार्ड के सभासद देवेंद्र लाल शाह ने राहुल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
इस दौरान शिव शक्ति क्लब के अध्यक्ष ललित पन्त, सचिव राजेश रावत, ब्लॉक कॉर्डिनेटर राजकुमार शाह, सदस्य राजेश कार्की, मुकेश धानिक, अंशुल डांगी, दीपक नेगी, विनोद महरा, भपेंद्र महरा, सचिन पाण्डे, गोकुल महरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed