फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   महाकाली के तेज बहाव में दादी पोती बहे

महाकाली के तेज बहाव में दादी पोती बहे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
महाकाली के तेज बहाव में दादी पोती बहे
रोते बिलखते परिजन - फोटो : Amar Ujala
- मुंडन संस्कार के बाद पानी पी रहे थे, घटना के बाद परिवार में मातम
विज्ञापन
- पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रवाना संवाद न्यूज एजेंसी झूलाघाट(पिथौरागढ़)। झूलाघाट से लगे सीमू गांव में महाकाली के तेज बहाव में दादी और पोती बह गए हैं। घटना के बाद झूलाघाट थाने से पुलिस की टीम मौके पर रवाना हो गई है। जिला मुख्यालय से एसडीआरएफ की टीम सीमू गांव के लिए निकल गई हैं। रविवार को सीमू गांव के अरुण चंद का महाकाली के किनारे स्थित लाटालिंग मंदिर में मुंडन संस्कार चल रहा था। निमंत्रण में गांव के सुरेश रावत की बेटी और मां तारा देवी भी गए थे। बेटी लतिका(8) दोपहर 12 बजे पानी पीने के लिए महाकाली के किनारे गई जहां उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से पानी के बहाव में बहते देख दादी तारा देवी(55) भी बचाने के लिए नदी की और दौड़ी। वह भी पानी के तेज बहाव में बह गई। मौके पर कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश भी की, लेकिन उनका कहीं भी कोई पता नहीं चला। जानकारी मिलने के बाद झूलाघाट थाने के एसआई चंद्र सिंह मेवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल में पहुंच कर ढूंढ खोज शुरू की। थाना प्रभारी टीएस राणा ने जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। घटना के बाद लतिका की मां रेनू रावत सहित सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

महाकाली के तेज बहाव में दादी पोती बहे
तारा - फोटो : Amar Ujala
तारा

महाकाली के तेज बहाव में दादी पोती बहे
लतिका - फोटो : Amar Ujala
लतिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed