फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   खाई में गिरी कार में फंसे युवक की नहीं बचाई जा सकी जान

खाई में गिरी कार में फंसे युवक की नहीं बचाई जा सकी जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार में फंसे युवक को नहीं बचाया जा सका। काफी मशक्कत के बाद वाहन को काटकर युवक को खाई से निकाला गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार की रात लगभग आठ बजे घाट से पिथौरागढ़ की ओर आ रही बोलेरो यूके 05ए-5888 मटेला के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू अभियान चलाया था। इस दुर्घटना के एक घायल पवन कुमार को खाई से निकालकर लगभग एक घंटे में 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया था, लेकिन चंद्रभागा निवासी 32 वर्षीय कमल मेहता पुत्र शेर सिंह कार में ही बुरी तरह फंस गया था। उस तक पहुंचने के रस्सी के सहारे खाई में उतरे एसडीआरएफ के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान सीओ आरएस रौतेला, तहसीलदार पंकज चंदोला, कोतवाल रमेश तनवार, घाट चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार में फंसे होने के कारण वाहन को काटा गया। इसके बाद उसे रस्सियों के सहारे सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद रात लगभग 10.30 बजे उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed