फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   खाद्यान्न विक्रेताओं ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

खाद्यान्न विक्रेताओं ने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। खाद्यान्न विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सोमवार को खाद्यान्न विक्रेता डीएम कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने यहां डीएम के माध्यम से सीएम को पत्र भेजा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना व आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत कोविड काल में खाद्यान्न दाल, चावल का वितरण जान की परवाह किए बगैर कर रहे हैैं। उन्होंने कहा खाद्यान्न का लोडिंग, अनलोडिंग, दुकान भाड़ा जो प्रति कुंतल लगभग 35 रुपये और गाड़ी का ढुलान 310 रुपये तक आता है। जो अभी तक नहीं दिया गया है। जबकि खाद्यान विक्रेताओं ने तीन माह के राशन का वितरण कर दिया है। सभी खाद्यान्न विक्रेताओं की स्थिति काफी दयनीय है। इतनी विपरीत परिस्थितियों में काम करने के बाद भी उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने विक्रेताओं को खाद्यान्न भाड़ा और दुकान का किराए का शीघ्र भुगतान नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में पीतांबर भट्ट, रश्मि साहनी, भूपाल सिंह, महिमन, नवीन चंद्र कोठारी, कैलाश चंद्र उप्रेती, मनोज पांडेय, कैलाश चंद्र जोशी, ललित महर, सलीम सौन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed