फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:26 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़ )।पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। रास्ता बेहद खराब होने से शव लाना आसान नहीं है। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से हेलीकाप्टर की मांग की है।
विज्ञापन
मवानी दवानी निवासी भूपेंद्र सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र गोविंद सिंह मल्ला जोहार घोड़े खच्चर लेने गया था। तहसील मुख्यालय मुनस्यारी से 70 किमी पैदल दूरी पर स्थित मिलम में पहाड़ी से गिर पत्थर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि युवक का शव पैदल मार्ग से लाना संभव नहीं है। जिसके लिए उन्होंने शव को लाने के लिए मुख्यमंत्री से तत्काल हैलीकाप्टर उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed