{"_id":"665e48948ec0b00c0809757a","slug":"pithoragarh-tinkar-naka-connecting-nepal-and-china-will-reopen-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh : नेपाल-चीन को जोड़ने वाला तिंकर नाका फिर खुलेगा, दोनों देशों के बीच बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh : नेपाल-चीन को जोड़ने वाला तिंकर नाका फिर खुलेगा, दोनों देशों के बीच बनी सहमति
Tue, 04 Jun 2024 04:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
अमर उजाला नेटवर्क, झूलाघाट (पिथौरागढ़)।
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 04 Jun 2024 04:20 AM IST
सार
कोरोना काल से बंद पड़े इस नाके को खोलने के लिए दोनों देशों के बीच सहमति बन गई है। 20 जून के बाद झूलापुल के जरिये इस नाका पर आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
20 जून के बाद झूलापुल के जरिये इस नाके पर आवाजाही शुरू हो जाएगी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सीमा से लगे नेपाल के दार्चुला जिले का नेपाल-चीन को जोड़ने वाला तिंकर नाका जल्द खुलेगा। कोरोनाकाल से बंद पड़े इस नाके को खोलने के लिए दोनों देशों के बीच सहमति बन गई है। 20 जून के बाद झूलापुल के जरिये इस नाके पर आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
नेपाल के लिए तिंकर नाका व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक में वर्ष 2020 से बंद इस नाके को दोबारा खोलने की सहमति बन गई है। चीन के तिब्बत से जुड़े तिंकर नाके को खोलने के लिए चीन के तिब्बत के बुरांगकाउंटी के जनप्रतिनिधि, सुरक्षा अधिकारी और नेपाल के दार्चुला जिले के प्रमुख जिला अधिकारी, सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई जिसमें तिंकर झूला पुल को 20 जून के बाद दोबारा खोलने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
दार्चुला जिले के प्रमुख जिला अधिकारी यज्ञराज जोशी ने बताया कि दोनों देशों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच वार्ता में दोनों देशों को जोड़ने वाले तिंकर नाके को दोबारा खोलने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन