फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh teacher Misdeed Class 10 student administered abortion pills after she became pregnant

शिक्षक की करतूत: 10वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाई, तबीयत बिगड़ी

Fri, 05 Jun 2026 11:02 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 05 Jun 2026 11:02 PM IST
सार

एक स्कूल में तैनात शिक्षक लंबे समय से 10वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था। जब वह गर्भवती हुई तो उसने छात्रा को गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने के बाद अधिक रक्तस्राव होने से छात्रा की तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Pithoragarh teacher Misdeed Class 10 student administered abortion pills after she became pregnant
- फोटो : साेशल मीड़िया

विस्तार

कनालीछीना विकासखंड के एक हाईस्कूल में 10वीं कक्षा की छात्रा से उसी विद्यालय में तैनात शिक्षक ने दुष्कर्म किया। छात्रा के गर्भवती होने पर शिक्षक ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। इस पर शिक्षक की करतूत उजागर हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक, कनालीछीना विकासखंड के एक स्कूल में तैनात शिक्षक लंबे समय से 10वीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था। जब वह गर्भवती हुई तो उसने छात्रा को गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने के बाद अधिक रक्तस्राव होने से छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पीएचसी कनालीछीना ले गए। अस्पताल में हुई जांच में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई और शिक्षक के कारनामे का पता चला। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


Dehradun: अजय भटेजा हत्याकांड, मास्टरमाइंड 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, संपत्ति विवाद में रची थी साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी कनालीछीना के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत धानिक ने बताया कि छात्रा की हालत गंभीर थी। उसके गर्भवती होने की पुष्टि होने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ केएस रावत ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed