फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh-Tawaghat NH remained closed for three hours

पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच तीन घंटे बंद रहा

Sat, 08 Jul 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट Updated Sat, 08 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh-Tawaghat NH remained closed for three hours
पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे में खिरचना के पास मलबा हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर शनिवार सुबह खिरचना के पास मलबा और पत्थर गिरने से यातायात तीन घंटे तक बंद रहा। इस सड़क पर दोनों तरफ से कई वाहन फंसे रहे। सीमा सड़क संगठन के साइड इंचार्ज विशन सिंह पिंगल ने बताया कि सुबह सात बजे मलबा गिरने की सूचना पर दोनों तरफ से जेसीबी लगाई गई और दस बजे यातायात बहाल कर दिया गया। एनएच बंद होने से डीडीहाट, धारचूला, अस्कोट, जौलजीबी, भागीचौरा जाने वाले वाहन खिरचना में ही फंसे रह गए। इस सड़क पर कई जगह मलबा आने का खतरा बना है और अक्सर यह सड़क बंद हो जाती है।

विज्ञापन


शनिवार को बारिश की रफ्तार कम होने पर कुछ सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया गया है। थल-मुनस्यारी सड़क छोटे वाहनों के लिए खुल गई है। चिफलवा के पास बही सड़क की मरम्मत के लिए अब चट्टान काटने की तैयारी की जा रही है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी ने बताया कि बड़े वाहनों का संचालन जल्दी शुरू हो जाएगा। तेजम-शामा, मदकोट-बोना, डीडीहाट-दूनाकोट, बड़ावे-तोली, गिनीबैंड-समकोट सड़क पर यातायात बहाल हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अभी जिले के 19 आंतरिक मार्ग बंद हैं।
विज्ञापन


इनमें धारचूला-तवाघाट, तवाघाट-पांगला, बलुवाकोट-पय्यांपौड़ी, सानदेव-ननपापू, नाचनी-बांसबगड़, बांसबगड़-गूटी, चौबाटी-बोराबुंगा, सानदेव-तुरगोली, मसूरीकांठा-होकरा, डीडीहाट-भनड़ा, बांसबगड़-पंद्रपाला, नाचनी-भैंसकोट, मटकटिया-दारमा, बडारी-कांटेबोरा, तवाघाट-कंज्योति, ओगला-पाठकगांव, क्वीटी-सैंणरांथी, नैनीपातल-कठपतिया, सनगाड़-दसौली सड़क अभी बंद हैं। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से कहा कि बंद सड़कों को खोलने का काम तेज किया जाए। डीएम ने कहा कि इस समय बारिश की रफ्तार कम है। तेजी से मलबा हटाने का काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-8.0 एमएम
बेड़ीनाग-9.0 एमएम
मुनस्यारी-6.0 एमएम
गंगोलीहाट-7.0 एमएम
डीडीहाट-10.0 एमएम
धारचूला-3.0 एमएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed