{"_id":"cd3828744a0500eeea2697e5e2683954","slug":"pithoragarh-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 07 Sep 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टूडेंट फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई) ने सोमवार को यहां अपटैक चौराहे पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। एसएफआई का कहना है कि विश्वविद्यालय से अब तक सभी कक्षाओं की अंकतालिकाएं नहीं भेजी गई हैं। जो अंकतालिकाएं मिली हैं उनमें भारी गलतियां हैं। इससे विद्यार्थियों के सामने नई समस्या पैदा हो गई है। उनको अंकतालिका सही कराने के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर काटने पड़ जाएंगे।
एसएफआई जिला कमेटी की सदस्य किरन जोशी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन हर बार इसी तरह की गलतियां करता रहता है। इसी कारण हर साल छात्रों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ता है लेकिन विश्वविद्यालय अपनी गलतियों में कोई सुधार नहीं करता। उन्होंने कहा कि पहले तो रिजल्ट घोषित करने में देरी की। फिर अंकपत्र भेजने में लंबा समय लगा दिया। अब जब कुछ कक्षाओं के अंकपत्र मिले हैं तो उनमें भारी खामियां हैं। उन्होंने कहा कि यदि विवि प्रशासन ने तत्काल अपनी गलतियों में सुधार नहीं किया तो व्यापक आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। पुतला दहन के समय एसएफआई जिला सचिव इमरान अली, राकेश, रहमान, सिकंदर, शाहरुख, इनायत, नरेंद्र, पिंकी, नवीन, गौरव, अजीज, प्रीति, रश्मि समेत तमाम छात्र मौजूद थे।