फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh not going to get rid of the jam

पिथौरागढ़ में जाम से मुक्ति मिलने वाली नहीं

Mon, 04 May 2015 10:53 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Mon, 04 May 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh not going to get rid of the jam
नगर की सड़कों में जाम के झंझट से अभी मुक्ति मिलने वाली नहीं है। सोमवार को हमेशा की तरह कई सड़कों पर जाम लग गया। आज हालांकि बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश था फिर भी सड़कों पर वाहनों की संख्या कम नहीं हुई। मुख्य रूप से बैंक रोड, स्टेशन रोड, टकाना, धारचूला रोड में वाहनों के पहिए काफी देर तक थमे रहे।
विज्ञापन

जिले में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में कुल वाहनों की संख्या 24 हजार से अधिक है। इनमें दोपहिया वाहनों की संख्या 15 हजार के करीब है। दोपहिया वाहनों को पार्क करने के लिए अन्यत्र व्यवस्था न होने के कारण उनको सड़कों के किनारे खड़ा करने की जगह निकालनी पड़ती है। प्राइवेट जीपों के लिए यहां दो स्थानों पर स्टैंड बने हैं लेकिन निजी वाहनों को खड़ा करने की यहां पर गंभीर समस्या है। कर्मचारी और कारोबारी लोग जो निजी वाहनों से काम पर आते हैं उनको अपने वाहन सड़क के किनारे खड़े करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा का कहना है कि यातायात समस्या से मुक्ति के लिए नगर में पार्किंग स्थलों को तैयार किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पालिका के साथ जब भी बैठक होती है, उसमें पार्किंग स्थलों का मुद्दा ही प्रमुखता से रखा जाता है। यदि प्रशासन और पालिका पार्किंग स्थलों के निर्माण में रुचि दिखाए तो समस्या बहुत जल्दी हल हो सकती है। वैसे भी आने वाले समय के लिए पार्किंग स्थलों को तैयार किया जाना बेहद जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed