फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh nine stations not SO

पिथौरागढ़ के नौ थानों में एसओ नहीं

Fri, 29 Jan 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Fri, 29 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन

सीमांत जिला पिथौरागढ़ के नौ थाने इस समय थाना प्रभारी विहीन हो गए हैं। इन थानों से कांस्टेबल, दरागाओं के साथ साथ थाना प्रभारियों की भी हरिद्वार अर्द्धकुंभ में ड्यूटी लग गई है। सिर्फ पिथौरागढ़ कोतवाली, डीडीहाट, बेड़ीनाग और अस्कोट में इस समय थाना प्रभारी रह गए हैं। अर्द्धकुंभ में आज फिर से 5 दरोगा, 10 हेड कांस्टेबल और 91 कांस्टेबल की एक खेप हरिद्वार रवाना हो गई है। अप्रैल तक अर्द्धकुंभ के लिए ड्यूटी आती रहेगी और जिले का कम से कम 70 फीसदी पुलिस फोर्स हरिद्वार रवाना हो जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि धारचूला, झूलाघाट, जौलजीबी, बलुवाकोट, कनालीछीना, गंगोलीहाट, थल, नाचनी और मुनस्यारी थानों में तैनात थाना प्रभारी हरिद्वार जा चुके हैं। इन थानों में इस समय थाना प्रभारी नहीं हैं। इसके अलावा थानों से पुलिस फोर्स को भी हरिद्वार भेजा गया है। इस तरह मात्र 30 फीसदी स्टाफ से काम चलाना पड़ रहा है। जिला पुलिस कार्यालय से आफिस स्टाफ भी बड़ी संख्या में हरिद्वार भेजा जा चुका है। एसपी ने बताया कि उपलब्ध फोर्स तथा अधिकारियों की मदद से ही कानून व्यवस्था को सामान्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो पुलिस क्षेत्राधिकारियों में से एक की ड्यूटी पहले ही अर्द्धकुंभ में लग चुकी है।
विज्ञापन


सीमा से सटे थानों में ज्यादा दिक्कत

धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट और झूलाघाट थाने नेपाल सीमा से सटे हुए हैं। इन थानों में थाना प्रभारी का पद अर्द्धकुंभ संपन्न होने तक रिक्त रहेगा। एसपी रोशन लाल शर्मा ने बताया कि नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के साथ तालमेल बनाकर सीमा की चौकसी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा पर होने वाली गश्त के समय एसएसबी के साथ मिलकर ही काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा पर चौकसी को प्राथमिकता में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed