फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh News: Inner line permit will be issued for four days of Adi Kailash

काम की खबर: आदि कैलाश यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, अब सिर्फ चार दिन के लिए जारी होगा इनर लाइन परमिट; जानें वजह

Wed, 22 May 2024 04:25 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 22 May 2024 04:25 PM IST
सार

आदि कैलाश दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने अब इनर लाइन परमिट की अवधि 15 दिन से घटाकर चार दिन कर दी है।

विज्ञापन
Pithoragarh News: Inner line permit will be issued for four days of Adi Kailash
आदि कैलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदि कैलाश दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने अब इनर लाइन परमिट की अवधि 15 दिन से घटाकर चार दिन कर दी है। यह व्यवस्था सोमवार से ही जारी कर दी गई है। दो मई से अब तक 4,685 इनर लाइन परमिट जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें-  IAS Deepak Rawat: कमिश्नर दीपक रावत का एक्शन, कुमाऊं भर के सभी डीएम से मांगी 15 साल की रिपोर्ट; जानें मामला

विज्ञापन


धारचूला के एसडीएम मनजीत सिंह के मुताबिक तहसील से 300 परमिट प्रतिदिन जारी किए जा रहे हैं। अब तक इनर लाइन परमिट की अवधि 15 दिन के लिए होती थी लेकिन पर्यटकों की संख्या बढ़ने से अब प्रशासन ने इसकी अवधि चार दिन कर दी है। इससे पर्यटक जल्द ही दर्शन कर लौट आएंगे और वहां पर भीड़ नहीं रहेगी। बताया कि ओम पर्वत और आदि कैलाश यात्रियों को छियालेख से आगे जाने के लिए इनर लाइन परमिट की जरूरत होती है। 14,000 फुट की ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी से माउंटेन सिकनेस के खतरे को देखते हुए शारीरिक रूप से फिट होने का मेडिकल प्रमाणपत्र भी जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक हजार लोगों के ठहरने की है क्षमता
धारचूला से आदि कैलाश की दूरी 112 किलोमीटर है। व्यास घाटी में लगभग सभी गांवों में होम स्टे हैं। नपल्च्यू, गुंजी, नाभि और कुटी में एक हजार लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के अपने आवास गृह बने हुए हैं। केएमवीएन अपने यात्रियों को इन्हीं आवास गृहों में ठहराता है। 
 

Pithoragarh News: Inner line permit will be issued for four days of Adi Kailash
आदि कैलाश और ओम पर्वत के यात्री धारचूला के सरकारी अस्पताल में मेडिकल बनाने के लिए खड़ें लोग - फोटो : अमर उजाला
घर बैठे बनेगा परमिट
डीएम रीना जोशी ने बताया कि इनर लाइन परमिट की ऑनलाइन व्यवस्था भी की गई है। इनर लाइन परमिट के लिए वेबसाइट https//pass.pithoragrah.online पर क्लिक करना होगा। जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर 24 घंटे में परमिट प्राप्त किया जा सकता है।इसी तरह से किसी भी सरकारी अस्पताल से मेडिकल फिटनेस का प्रमाणपत्र भी ला सकते हैं।

परमिट के लिए ये दस्तावेज जरूरी
आधार कार्ड, सरकारी अस्पताल की ओपीडी स्लिप
एफिडेविट, सरकारी अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट।
पुलिस वेरिफिकेशन रिपोर्ट।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed