फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh made in the final

पिथौरागढ़ ने फाइनल में बनाई जगह

Tue, 25 Oct 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Oct 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh made in the final
बास्केटबाल का मैच खेलने को तैयार खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खेल मैदान में जारी अंतर महाविद्यालय बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अंतर महाविद्यालय बॉस्केटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन अर्जुन अवार्डी हरिदत्त कापड़ी ने किया।

विज्ञापन


उद्घाटन के बाद खेले गए पहले मुकाबले में रामनगर महाविद्यालय ने टनकपुर महाविद्यालय पर 40-08 से जीत दर्ज की। रामनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच को एकतरफा जीता। दूसरे मैच में हल्द्वानी ने रुद्रपुर को 49-34 अंकों के अंतर से हराया। रुद्रपुर ने अंकों के लिए काफी संघर्ष किया, मगर हल्द्वानी के खिलाड़ियों के आगे सब बेकार साबित हुआ। तीसरे मुकाबले में पिथौरागढ़ महाविद्यालय ने रानीखेत महाविद्यालय को एकतरफा मुकाबले में 46-07 अंकों से हराया। चौथे मुकाबले में नैनीताल ने काशीपुर महाविद्यालय को 41-26 अंकों के अंतर से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन


वहीं क्वाटर फाइनल मैच में अल्मोड़ा ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में रामनगर महाविद्यालय को 45-40 अंकों के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मैच में हल्द्वानी 64-38 अंकों से हराकर पिथौरागढ़ फाइनल में पहुंचा प्रतियोगिता के निर्णायक अंकुश रौतेला, प्रदीप सिंह, आनंद सिंह खंपा, सावन मेहरोत्रा थे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में बॉस्केटबाल कोच प्रवीन रावल ने सहयोग किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, प्रो. डीएस बिष्ट, प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती, डॉ. एन जोशी, डॉ. आरडी जोशी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed