{"_id":"5ede36b88ebc3e904359fcef","slug":"pithoragarh-kanalichina-is-flourishing-a-lot-of-illegal-liquor-business162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़, कनालीछीना में धड़ल्ले से चल रहा अवैध शराब का धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़, कनालीछीना में धड़ल्ले से चल रहा अवैध शराब का धंधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। सीमांत जिले में अवैध शराब का धंधा काफी फलफूल रहा है। बावजूद इसके आबकारी और पुलिस शराब माफियाओं पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई है। शहर से लेकर गांवों तक अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों धड़ल्ले से अवैध रूप से शराब बिक रही है। हालात यह हैं कि रेस्टोरेंट और चाय के खोमचों में भी शराब परोसी जा रही है। इसके बाद भी पुलिस और आबकारी विभाग की टीम के हाथ शराब के धंधेबाजों तक नहीं पहुंच रहे हैं। कनालीछीना, डीडीहाट, बेड़ीनाग, धारचूला, थल सहित तमाम कस्बों में भी अवैध शराब का धंधा काफी फलफूल रहा है। अवैध शराब की जड़ें कितनी गहरी होंगी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लॉकडाउन में ठेकों के बंद होने से शराब माफियाओं ने कच्ची शराब बनाकर बेचनी शुरू कर दी थी। तब छापे मारकर आबकारी और पुलिस विभाग ने भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन नष्ट किया था। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि शराब से युवा पीढ़ी हो रही है बर्बाद पिथौरागढ़। अवैध शराब से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। साथ ही घरेलू हिंसा ,मारपीट और दुर्घटनाओं के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं।
---::: "पुलिस अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। अवैध धंधों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" - आरएस रौतेला, सीओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन