फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh is becoming the first choice not only for domestic but also foreign tourists.

Pithoragarh News: देशी ही नहीं विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद बन रहा है पिथौरागढ़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh is becoming the first choice not only for domestic but also foreign tourists.
दीपक कापड़ी
विज्ञापन


पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ को यूं ही नहीं मिनी कश्मीर कहा जाता है। यहां की सुंदरता के दीदार करना हर किसी का सपना रहता है। सुविधाएं बढ़ने के बाद यहां देशी पर्यटकाें के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों की संख्या भी काफी बढ़ रही है। जनवरी माह से सितंबर तक यहां 84181 पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल, होम स्टे और ट्रेवल एजेंसी की आय में सुधार हुआ है।
पिथौरागढ़ जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। दारमा वैली के प्रसिद्ध पंचाचूली, व्यास वैली के आदि कैलाश, कालापानी मंदिर, ओम पर्वत तक सड़क पहुंचने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। पिछले नौ माह में यहां 84181 देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचे। इसमें 253 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पिछले सालों तक यह आंकड़ा 70 से 80 के बीच रहता था। विदेशी पर्यटक फ्रांस, जर्मनी, इटली सहित कई अन्य देशों से यहां पहुंच रहे हैं। बंगाल से आए पर्यटकों की पहली पसंद हिमनगरी मुनस्यारी, नंदा देवी बेस कैंप, खलियाटॉप, बेड़ीनाग, चौकोड़ी बना हुआ है। यहां बंगाली पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन सीमा तक सडक पहुंचने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ रही है। वर्तमान में बीआरओ मुनस्यारी के धापा बैंड से मिलम तक सड़क का निर्माण कार्य कर रहा है। सिर्फ छह किमी सड़क का कार्य और बचा हुआ है। सड़क बनने के बाद पर्यटन नगरी मुनस्यारी में और अधिक पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटल और होम स्टे संचालकों में भी उत्साह है। होटल स्वामियों का कहना है कि प्रधानमंत्री के भ्रमण के बाद पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। संवाद
पिथौरागढ़ में आए 36903 पर्यटक
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में सर्वाधिक 36903 पर्यटक आए। धारचूला में 4995, डीडीहाट में 1981, मुनस्यारी में 9197, बेड़ीनाग में 6350, गंगोलीहाट 14093 पर्यटक आए। गंगोलीहाट में सर्वाधिक पर्यटक मां हाट काली के दर्शन और पाताल भुवनेश्वर के दर्शनों के लिए आए। जो पर्यटक यहां आते हैं वह इसके बाद हिमालय का सुंदर नजारा देखने के लिए बेड़ीनाग और चौकोड़ी जरूर जाते हैं। संवाद


पिथौरागढ़ जिले में पिछले नौ माह में आए पर्यटक
माह - देशी पर्यटक विदेशी पर्यटक
जनवरी- 3706 - 07

फरवरी- 3806 - 34
मार्च- 4013 - 48

अप्रैल- 10716 - 38
मई- 11119 - 49

जून- 15749 - 26
जुलाई- 6980- 36

अगस्त - 6806 - 04
सितंबर- 10570 - 11
कुल- 84181 - 253 नोट- आंकड़े पर्यटन विभाग।

--
पिथौरागढ़ जिले में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नए पर्यटन स्थलों को खोजकर उन्हें विकसित करने का भी कार्य किया जा रहा है। पर्यटकों को सभी सुविधाएं मिले इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। - कीर्ति आर्या, जिला पर्यटन विकास अधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed